लाइव न्यूज़ :

PM Modi-VHP को नहीं करता है RSS रिमोट से कंट्रोल- छत्तीसगढ़ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा- ‘हिंदू’ धर्म नहीं, बल्कि…

By भाषा | Updated: November 20, 2022 07:37 IST

छत्तीसगढ़ दौरे पर बोलते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ‘‘संघ कहने के बाद आपको विश्व हिंदू परिषद दिखती है। विश्व हिंदू परिषद में स्वयंसेवक हैं और उनके विचार एवं संस्कार स्वयंसेवक जैसे ही हैं, परंतु ये सब स्वतंत्र और अलग स्वयंसेवकों के किए हुए काम हैं। ये संघ नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और वीएचपी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस पीएम मोदी और वीएचपी को रिमोट की तरह कंट्रोल नहीं करता है। संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस पीएम मोदी और वीएचपी को रिमोट की तरह कंट्रोल नहीं करता है।

रायपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ के स्वयंसेवक रहे हैं, लेकिन संघ किसी भी व्यक्ति या संगठन को नियंत्रित नहीं करता है जो स्वतंत्र रूप से काम कर रहा हो। 

ऐसे में उन्होंने कहा कि संघ प्रत्यक्ष नियंत्रण या 'रिमोट कंट्रोल' का इस्तेमाल नहीं करता है। सरसंघचालक ने जबलपुर में प्रबुद्ध लोगों से बातचीत करते हुए यह बात कही है। 

पीएम मोदी को लेकर मोहन भागवत ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि जब कोई आरएसएस के बारे में बात करता है तो लोग विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बारे में भी सोचते हैं और उस संगठन में भी स्वयंसेवक हैं एवं उनकी सोच भी समान है। भागवत ने कहा, ‘‘संघ कहने के बाद लोग मोदी जी का नाम लेते हैं। मोदी जी हमारे ‘स्वयंसेवक’ हैं।’’ 

भागवत ने आगे कहा, ‘‘संघ कहने के बाद आपको विश्व हिंदू परिषद दिखती है। विश्व हिंदू परिषद में स्वयंसेवक हैं और उनके विचार एवं संस्कार स्वयंसेवक जैसे ही हैं, परंतु ये सब स्वतंत्र और अलग स्वयंसेवकों के किए हुए काम हैं। ये संघ नहीं है।’’ 

स्वयंसेवक जैसे पीएम मोदी पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण नहीं होता है- आरएसएस के सरसंघचालक

उन्होंने कहा कि संघ एक अलग और स्वतंत्र काम है, स्वयंसेवक सब जगह हैं, इसलिए संबंध रहता है जिससे अच्छे कामों में मदद होती है, परंतु संघ का उन पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण नहीं होता है। 

हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है बल्कि जीने का एक तरीका है- भागवत

भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है बल्कि जीने का एक तरीका है, यह एक परंपरा है, जिसे विभिन्न पंथों, जातियों और क्षेत्रों द्वारा पोषित किया गया है। भागवत छत्तीसगढ़ का दौरा करने और वहां आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे।  

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसनरेंद्र मोदीवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया