लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत प्रयागराज पहुंचे, गंगा पूजन में हुए शामिल

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:55 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय ‘गंगा समग्र’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने शुक्रवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे और शाम को उन्होंने माघ मेला में गंगा पूजन किया।

विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गंगा पूजन में भागवत के साथ आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी शामिल हुए। इनके अलावा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने भी गंगा पूजन और आरती की।

उन्होंने बताया कि भागवत हवाईअड्डे से सीधे झूंसी स्थित संघ कार्यालय गए जहां विश्राम के बाद वह माघ मेला क्षेत्र पहुंचे और गंगा पूजन किया।

संघ प्रमुख शनिवार की सुबह गंगा स्नान करेंगे और इसके बाद माघ मेला क्षेत्र में ‘गंगा समग्र’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कुमार ने कहा कि ‘गंगा समग्र’ कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन सत्र की शुरुआत मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और ‘गंगा समग्र’ के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम उपस्थित थे।

प्रथम सत्र में गोपाल ने कहा कि मां गंगा के प्रति हिंदू समाज में हजारों वर्षों से आस्था है और गंगा की अविरलता एवं निर्मलता को लेकर चिंतन, समाज में जागरूकता एवं जागरण के लिए 10 वर्ष पूर्व ‘गंगा समग्र’ की स्थापना हुई।

‘गंगा समग्र’ आरएसएस का अनुषंगी संगठन है।

इस बीच, गंगा पूजन कार्यक्रम में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, महापौर अभिलाषा गुप्ता, फूलपुर से सांसद केसरी देवी पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। गंगा पूजन वैदिक रीति रिवाज से प्रयागराज के आचार्यों ने संपन्न कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे