लाइव न्यूज़ :

RSS का आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम, धार्मिक नेता, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों को किया गया आमंत्रित 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 13:09 IST

RSS lecture series: आरएसएस का यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक ‘‘भारत का भविष्य: आरएसएस का दृष्टिकोण’’ विषय आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय व्याख्यान माला के लिए करीब 500 गणमान्य व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला शुरू होने जा रही है। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्ष किया जाएगा। 

आरएसएस का यह कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक ‘‘भारत का भविष्य: आरएसएस का दृष्टिकोण’’ विषय आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय व्याख्यान माला के लिए करीब 500 गणमान्य व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है।

इस तीन दिवसीय व्याख्यान माला में सभी बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा धार्मिक नेताओं, फिल्म सितारों, खिलाड़ियों, उद्यमियों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, सशस्त्र बलों के पूर्व प्रमुखों और 60 से अधिक देशों के राजदूतों के भाग लेने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के तीसरे दिन बातचीत का एक सत्र भी आयोजित किया जाएगा। विभिन्न मुद्दों पर संघ के दृष्टिकोण को बताने और उसके कामकाज एवं विचारधारा के बारे में गलत धारणाओं को मिटाने के लिए यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है इसलिए यह महसूस किया गया कि इसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित करना चाहिए।

आरएसएस ने यह भी संकेत दिया था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और विभिन्न विचारधाराओं वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित करेगा। हालांकि अभी तक इन दोनों राजनीतिक दल को आमंत्रण नहीं दिया गया है। वहीं, इस आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सीपीएम का कहना है ने सीताराम येचुरी फिलहाल यात्रा पर हैं और आरएसएस की तरफ से कोई आमंत्रण भी नहीं दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस का कहना है कि आरएसएस और बीजेपी आमंत्रण भेजने को लेकर फर्जी खबर फैला रहे हैं, जैसे मानो यह किसी सम्मान का कोई मेडल हो। उनकी तरफ से ऐसा कोई आमंत्रण पार्टी को नहीं मिला है।

बताया गया कि जुलाई में सोमनाथ में हुई अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया था।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?