लाइव न्यूज़ :

आरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2026 10:33 IST

RSS 100 years: मोहन भागवत ने कहा कि महिलाएं पूर्णतः स्वतंत्र हैं और देश संचालन में उनकी भागीदारी 33 प्रतिशत तक सीमित न होकर 50 प्रतिशत तक होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देRSS 100 years: पथ संचालन देखकर कुछ लोग संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं।RSS 100 years: संघ को समझने के लिए उसके कार्य में आना आवश्यक है।RSS 100 years: मातृभूमि के प्रति भक्ति अनिवार्य है।

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण की दिशा में काम कर रहा है। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां ‘संघ यात्रा- नये क्षितिज, नये आयाम’ विषय पर आयोजित एक जनगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में भागवत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, क्योंकि सशक्त व्यक्ति से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। संघ की किसी संगठन से प्रतिस्पर्धा नहीं है, अगर राष्ट्र सशक्त होगा तो राष्ट्रवासी भी सशक्त होंगे। यदि राष्ट्र दुर्बल होगा तो व्यक्ति अपने ही देश में सुरक्षित नहीं रह पाएगा।’’ भागवत ने कहा कि बाहर से देखकर संघ की वास्तविकता को नहीं समझा जा सकता। उन्होंने कहा कि पथ संचालन देखकर कुछ लोग संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं।

राष्ट्रप्रेम के गीत सुनकर संगीत मंडली मान लेते हैं, सेवा कार्य देखकर सेवा क्षेत्र का संगठन समझ लेते हैं किंतु संघ इन सीमाओं से परे एक व्यापक सामाजिक शक्ति है। इस संबंध में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे चीनी की मिठास को जानने के लिए उसे चखना पड़ता है, वैसे ही संघ को समझने के लिए उसके कार्य में आना आवश्यक है।

भागवत ने कहा कि एक लंबी ऐतिहासिक यात्रा के पश्चात आज विश्व भारत को पुनः नेतृत्वकारी भूमिका में देखने की आशा कर रहा है । उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संघ की गतिविधियों से जुड़कर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो जोड़ने का कार्य करे, वही हिंदू है। उन्होंने कहा, ‘‘ मातृभूमि के प्रति भक्ति अनिवार्य है।

विश्व सत्य से अधिक शक्ति को समझता है, इसलिए शक्ति अर्जित करना आवश्यक है, किंतु उसका उपयोग मर्यादित होना चाहिए।’’ महिलाओं की भूमिका के बारे में भागवत ने कहा कि महिलाएं पूर्णतः स्वतंत्र हैं और देश संचालन में उनकी भागीदारी 33 प्रतिशत तक सीमित न होकर 50 प्रतिशत तक होनी चाहिए।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतBJP government of Uttar Pradeshउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की