लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया से इतर दूसरे ब्लॉक में अन्वेषण के लिये 937 करोड़ रुपये आवंटित: सरकार

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:59 IST

सरकार ने कोल इंडिया को छोड़ अन्य कोयला खानों में अन्वेषण के लिये चालू वित्त वर्ष के दौरान 937 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया है।

Open in App

सरकार ने कोल इंडिया को छोड़ अन्य कोयला खानों में अन्वेषण के लिये चालू वित्त वर्ष के दौरान 937 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया है। यह जानकारी संसद को सोमवार को दी गई। कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि  इस कोष में से, 120 करोड़ रुपये क्षेत्रीय अन्वेषण के लिए और 817 करोड़ रुपये गहन खुदाई के लिए रखे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने कोयला और लिग्नाइट में गैर-सीआईएल (कोल इंडिया) ब्लॉक में अन्वेषण के लिए चालू वित्त वर्ष 2019-20 में ... 937 करोड़ रुपये का धन आवंटित किया है।’’

जोशी ने कहा कि 37 कोयला ब्लॉक और 10 लिग्नाइट ब्लॉक के लिए क्षेत्रीय अन्वेषण की योजना बनाई गई है, जबकि 121 कोयला ब्लॉक और एक लिग्नाइट ब्लॉक के लिए विस्तृत उत्खनन योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्वेषण कार्यक्रम को हर साल मंजूरी दी जाती है। भाषा राजेश राजेश महाबीर महाबी

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल