लाइव न्यूज़ :

आंध्र में मानव बाल निर्यातकों पर ईडी के छापे में 2.90 करोड़ रुपये नकद जब्त

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:28 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश में कुछ मानव बाल निर्यातकों के यहां छापेमारी के बाद 2.90 करोड़ रुपये की ‘‘बेहिसाब’’ नकदी, कुछ मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त किए हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि छापे की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत राज्य के पश्चिम गोदावरी जिले में इन व्यापारियों से जुड़े आठ परिसरों में की गयी । एजेंसी ने कहा, ‘‘बारह मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक कंप्यूटर, हाथ से लिखी डायरियां, कच्चा खाता-बही और 2.90 करोड़ रुपये जब्त किए गए।’’ उसने कहा कि ये निर्यातक अपने परिसर में मिली नकदी के स्रोत को ‘‘स्पष्ट नहीं कर सके।’’ एजेंसी ने कहा कि जब वह कुछ ऑनलाइन चीनी सट्टेबाजी ऐप्स (इंटरनेट-आधारित एप्लिकेशन) के खिलाफ धनशोधन के एक अलग मामले की जांच कर रही थी, तो इसके बारे में जानकारी मिली। ईडी ने कहा, ‘‘यह देखा गया कि मानव बाल व्यापारियों को 16 करोड़ रुपये के हवाला भुगतान किये गये थे और इसके परिणामस्वरूप तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्थित बाल व्यापारियों के खिलाफ फेमा जांच शुरू की गई थी।’’ जांच में पाया गया कि ‘‘कई घरेलू व्यापारी हैदराबाद, गुवाहाटी और कोलकाता में स्थित विदेशी व्यापारियों को बाल बेच रहे थे।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘इन बालों की भारत से तस्करी मोरेह (मणिपुर), जोखावथर (मिजोरम) और आइजोल (मिजोरम) आदि जगहों से म्यांमा के मांडले में की जाती है।’’ एजेंसी ने दावा किया कि चीनी व्यापारी आयात के समय 28 प्रतिशत के आयात शुल्क से बच जाते हैं और तस्करी किए गए भारतीय बालों को चीनी बालों के रूप में दावा करके निर्यात के समय आठ प्रतिशत निर्यात प्रोत्साहन राशि भी अर्जित करते हैं।’’ एजेंसी ने कि कई भारतीय निर्यातकों पर यह भी संदेह है कि वे प्राप्तकर्ता देश में आयात शुल्क से बचने के लिए निर्यात किए गए मानव बाल का मूल्य/गुणवत्ता के संदर्भ में कम मूल्यांकन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर