लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में एटीएम से 17 लाख रुपये की चोरी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:01 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 14 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम को काटकर उसमें रखी 17 लाख रुपये की नगदी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दनकौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर एटीएम लगा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात तीन बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने एटीएम बूथ पर पहुंचकर, गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा, तथा उसके अंदर रखी 17 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में बैंक शाखा के प्रबंधक अभिषेक ने दनकौर थान में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एटीएम मशीन की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात नहीं था।उन्होंने बताया की अपराध शाखा, विधि विज्ञान सहित पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है, तथा वहां से कुछ अहम सुराग हासिल किया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें बनाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए