लाइव न्यूज़ :

RPN Singh: बिखर गई राहुल गांधी की कोर टीम, जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुष्मिता देव के बाद आरपीएन सिंह का इस्तीफा

By शीलेष शर्मा | Updated: January 25, 2022 19:27 IST

RPN Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह करीब 32 साल तक कांग्रेस में रहे और विधायक से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा।भाजपा में शामिल होने को उन्होंने नई शुरुआत करार दिया।जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। भाजपा में शामिल हो गए। सिंह 32 साल से कांग्रेस में थे। जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुष्मिता देव सहित राहुल टीम के कोर सदस्य पार्टी छोड़ चुके हैं। 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर बिना कोई आश्चर्य व्यक्त किए कहा कि पार्टी नेतृत्व को पता था। सिंह भाजपा के संपर्क में थे। फिर भी पार्टी ने उनको सम्मान देते हुए प्रचारकों की सूची में जगह दी। राहुल को जानकारी थी कि आरपीएन जितिन और ज्योतिरादित्य के संपर्क में हैं।

पार्टी की गोपनीय रणनीति उनसे साझा कर रहे थे। राहुल ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रियंका गांधी जिन्होंने सचिन पायलट को मनाने का काम किया। उन्होंने भी आरपीएन से बात करना मुनासिब नहीं समझा।पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि नए लड़के विचारधारा के लिए नहीं सत्ता के लिए राजनीति में आए हैं।

लगातार चुनाव हार रहे आरपीएन को मालूम था कि वह कांग्रेस से चुन कर नहीं आ सकते। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थमा। पार्टी सूत्रों के अनुसार जब से राहुल को पता चला कि आरपीएन भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने आरपीएन को अपनी टीम से बाहर कर दिया था। 

पार्टी प्रवक्ता श्रीनेत ने टिप्पणी की। कहा कि कायर इस लड़ाई को लड़ नहीं सकते। जो जहां जा रहा है, हम उनको बिल्कुल अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं, उनके उज्जवल भविष्य की और हम आशा करते हैं कि शायद उनको समय रहते ये पता चलेगा कि लड़ाई लड़ना, शिद्दत से लड़ाई लड़ना वीरों की निशानी है।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीज्योतिरादित्य सिंधियाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर