लाइव न्यूज़ :

Loudspeaker Row: मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर सियासी घमासान, रामदास अठावले करेंगे राज ठाकरे का विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 15:06 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीआई नेता ने कहा, कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैंलाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है मुस्लिम समाज विचार कर सकता है

नागपुर: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान से देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने खुलकर कहा है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। अठावले ने कहा, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी।

दरअसल, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद कुछ ज्यादा ही गरमाया हुआ है। इसके चलते सोमवार को नासिक पुलिस कमिशनर का एक ऐसा आदेश आया है जिसमें यह कहा गया है कि मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में हनुमान चालीसा या भजन बचाने की इजाजत नहीं होगी।

पुलिस ने इस आदेश के पीछे ये तर्क दिया है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। साथ ही आदेश ये भी कहा गया है कि हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट के भीतर इसकी अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर मस्जिदों से लाउड स्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 3 मई के बाद दिन में 5 बार लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

टॅग्स :Ramdas Athawaleराज ठाकरेRaj Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतराज्यसभा चुनावः 10 राज्य, 37 सीट खाली, 14 प्रत्याशी और 11 सीट पर मतदान, 26 पर निर्विरोध निर्वाचित?

भारतविनोद तावड़े, मंत्री रामदास अठावले, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले को टिकट?, महाराष्ट्र में 7 सीट पर राज्यसभा चुनाव

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर