लाइव न्यूज़ :

Covid-19: झारखंड में डॉक्टरों को कोरोना से बचाने के लिए लिया जा रहा रोबोट का सहारा, देंगे कोरोना मरीजों को दवाइयां और खाना

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 14:22 IST

झारखंड में कोरोना वायरस के 24 मामले सामने आ चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने के लिए झारखंड में रोबोट की मदद ली जा रही है।झारखंड के जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आदित्य रंजन ने रोबोट बनाया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और यह अब डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। इस महामारी से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने के लिए झारखंड में रोबोट की मदद ली जा रही है, जो कोरोना से संक्रमित लोगों को भोजन और दवा परोसेंगे।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आदित्य रंजन ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो कोविड-19 के रोगियों को भोजन और दवा परोसने में इस्तेमाल किया जाएगा, इससे मानव हस्तक्षेप को कम किया जा सकेगा। यह कदम डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोनो वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से 24 लोग संक्रमित हो चुके है और दो लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है। अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के सात नये मामले राज्य के तीन जिलों रांची, बोकारो और गिरिडीह जिलों से आए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10363 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 339 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1035 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना वायरस के 8988 एक्टिव केस हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के 19.3 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.19 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 4.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील