लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर रॉबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोग भाजपा के खिलाफ विद्रोह करेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2023 15:06 IST

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि जब उन्हें मध्य प्रदेश में अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर के बारे में पता चला तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ।

Open in App

नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा ने मध्य प्रदेश में अपनी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि वह इस घटनाक्रम से आश्चर्यचकित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह धारणा बनाने की भाजपा की रणनीति है, जितना अधिक भगवा पार्टी उन पर दबाव डालेगी, उतना अधिक कांग्रेस उभरेगी। 

प्रियंका गांधी, राहुल और सोनिया को निडर बताते हुए वाड्रा ने कहा कि जहां भी पार्टी की सरकार होती है वहां बीजेपी लोगों पर कानूनी दबाव बनाने की कोशिश करती है और अब लोग (बीजेपी के खिलाफ) विद्रोह करेंगे। 

उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य नहीं है। यह धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी ऐसा ही था, वहां '40 प्रतिशत कमीशन' वाली सरकार थी। वैसा ही यहां (एमपी) भी है। जहां भी वे सरकार गिराते हैं और अपनी राजनीति चलाते हैं - वह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और लोग विद्रोह करेंगे...प्रियंका निडर हैं, राहुल निडर हैं, सोनिया जी निडर हैं, हम लोगों की आवाज आगे रखेंगे।"

वाड्रा ने कहा, "वे कानूनी तौर पर या एजेंसियों के जरिए या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालेंगे।' लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे।" इससे पहले पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में वाड्रा ने कहा था कि प्रियंका को निश्चित तौर पर लोकसभा में होना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। वह संसद में बहुत अच्छी होंगी और वह वहां रहने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।"

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीBharatiya Janata PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत