लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः ED के सामने रॉबर्ट वाड्रा हुए पेश, पूछताछ जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 4, 2019 11:30 IST

रॉबर्ट वाड्रा ईडी के दफ्तर पहुंच गए और उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले वाड्रा से विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति की खरीद से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था, जिसमें वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। 

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज उन्हें फिर बुलाया है। रॉबर्ट वाड्रा ईडी के दफ्तर पहुंच गए और उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले वाड्रा से विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति की खरीद से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था, जिसमें वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। 

इस दौरान वाड्रा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें चार जून को पेश होने के लिए कहा है। वहीं, वाड्रा से गुरुवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी और मामले के जांच अधिकारी ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया था। इस मामले के अलावा वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में भी कई बार पूछताछ का सामना कर चुके हैं। जांच एजेंसी ने हाल में वाड्रा को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की और विदेश यात्रा की उनकी अर्जी का भी विरोध किया। 

इधर, बीते दिन दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा को स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते छह सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी। हालांकि, अदालत ने उन्हें चेतावनी दी कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। 

विशेष न्यायाधीश अरविन्द कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा को छह सप्ताह के लिए अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा करने की अनुमति प्रदान कर दी और उन्हें यात्रा कार्यक्रम सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने वाड्रा पर कई शर्तें भी लगाईं। अदालत ने वाड्रा को हालांकि लंदन जाने की अनुमति नहीं दी। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया