लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्पेन से लौटते ही रॉबर्ट वाड्रा ने कराई कोरोनावायरस की जांच, रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहेंगे

By गुणातीत ओझा | Updated: March 14, 2020 14:04 IST

रॉबर्ट वाड्रा विदेश यात्रा पर गए थे। बताया जा रहा है कि वह स्पेन गए थे और वहां से शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट से लौटकर सीधे अस्पताल चले गए। उनके साथ एक डॉक्टर भी मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा ने एहतियातन अपनी जांच कराई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा ने कोरोना वायरस की जांच कराई है, रिपोर्ट आने तक वे आइसोलेशन में रहेंगेभारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 83 हुई, पुष्ट मामलों में 17 विदेशी नागरिक

पूरी दुनिया में तेजी से फैलते कोरोना वायरस का सभी को सता रहा है। शक होने पर लोग अपनी जांच कराने में जरा भी वक्त नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में रॉबर्ट वाड्रा ने भी कोरोना वायरस की जांच कराई है। उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी जांच कराई है। जांच की रिपोर्ट आने तक वह घर में ही आइसोलेशन में रहेंगे। अस्पताल के डॉक्टर ने पहचान न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी है। बताते चलें कि रॉबर्ट वाड्रा विदेश यात्रा पर गए थे। बताया जा रहा है कि वह स्पेन गए थे और वहां से शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट से लौटकर सीधे अस्पताल चले गए। उनके साथ एक डॉक्टर भी मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा ने एहतियातन अपनी जांच कराई है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 83 हुई

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार को 83 पहुंच गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इनमें दिल्ली और कर्नाटक में हुई एक-एक व्यक्ति की मौत के मामले भी शामिल हैं। सऊदी अरब से हाल में लौटे कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महिला का पुत्र विदेश से आया था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। महिला की मौत मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण हुई। 

83 पुष्ट मामलों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के सात मामले और उत्तर प्रदेश में 11 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह मरीज जबकि महाराष्ट्र में 14 और लद्दाख में तीन मरीज है। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश और पंजाब से एक-एक मामला सामने आया है। केरल में कोरोना वायरस के 19 मामले दर्ज किये गये है जिनमें से तीन मरीजों को पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 83 पुष्ट मामलों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें इटली के 16 पर्यटक और कनाडा का एक नागरिक है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को एक महामारी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अनिल मलिक ने कहा था कि केवल चार भारत-नेपाल सीमा चौकियां संचालित रहेंगी और भूटान तथा नेपाल के नागरिकों के लिए देश में वीजा मुक्त प्रवेश जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारे को बंद करने का निर्णय विचाराधीन है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियारॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया