लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सड़क पर हिंसा : पूर्व विधायक के खिलाफ बुजुर्ग पर हमला करने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:44 IST

Open in App

पुणे, 15 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे में सड़क पर हिंसा को लेकर पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन जाधव और एवं एक महिला पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक बुजुर्ग पर कथित रूप से हमला से संबंधित है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को यहां औंध इलाके में जब यह बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तब उनके साथ यह घटना घटी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब यह बुजुर्ग मोटरसाइकिल से जा रहे थे तब कार में एक महिला के साथ बैठे जाधव ने दरवाजा खोला। इससे मोटरसाइकल के रास्ते में रूकावट पैदा हुई और पीछे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी घायल हो गयीं।’’

उन्होंने बताया कि जब बुजुर्ग ने इस पर जाधव से प्रश्न किया और कहा कि वह हृदय के मरीज हैं तब माधव एवं उनकी साथी महिला, दोनों उनसे उलझ गये और उन्होंने उनके पेट में घूसा मारा।

पुलिस के अनुसार वृद्ध दंपत्ति फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने 307 (हत्या के प्रयास) समेत भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं । हम जाधव और महिला से पूछताछ कर रहे हैं। मामले की जांच चल रही है।’’

जाधव ने पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और बाद में शिवसेना की ओर से औरंगाबाद जिले के कन्नाड निर्वाचन क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। वह 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर