लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा: वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, यूपी सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 10:29 IST

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह कुर्सी देवा रोड से दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने से बस असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देबाराबंकी के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम बबुरी के निकट एक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया हैसीएम ने तकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं

बाराबंकीः  बाराबंकी के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम बबुरी के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह कुर्सी देवा रोड से दिल्ली से बहराइच जा रही एक वॉल्वो बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने से बस असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे जिनमें से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 27 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :बाराबंकीउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर