लाइव न्यूज़ :

Road Accident: यूपी में कार-साइकिल की टक्कर में 1 की मौत, उत्तराखंड में खाई में गिरी कार; 2 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 10:03 IST

Road Accident:हादसा शाम पांच बजकर 15 मिनट पर नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर हुआ। कार नंदानगर से नंदप्रयाग आ रही थी।

Open in App

Road Accident:उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर बुधवार की रात एक कार ने एक साइकिल को टक्कर मार दी जिससे साइकिल पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर रास्ता बाधित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय नत्थू प्रसाद राजभर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त सरवणन टी ने बताया कि बुधवार की रात थाना चौबेपुर अंतर्गत शाहपुर गांव के पास एक दुर्घटना होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर मार्ग बाधित कर दिया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।

Road Accident: चमोली में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

चमोली जिले में बुधवार को एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र चमोली से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम पांच बजकर 15 मिनट पर नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर हुआ। कार नंदानगर से नंदप्रयाग आ रही थी। नंदानगर से कुछ ही दूरी पर संतोली (गणेश नगर) के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नंदानगर से बचाव दल मौके पर पहुंचा। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से सुनील भंडारी (30) और बिष्ट (8) की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डकारबाइकRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार