लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को एक और झटका, तीनों विधायक जद (यू) में शामिल

By भाषा | Updated: May 26, 2019 17:51 IST

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधानपरिषद के उपसभापति हारुन रशीद ने कहा कि आरएलएसपी के दो विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर और विधानपरिषद सदस्य संजीव सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र भेजे थे।

Open in App

लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकाम रही पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को रविवार को एक और झटका उस समय लगा जब द्विसदन विधानमंडल में उसके सभी तीनों सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) में शामिल हो गये।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधानपरिषद के उपसभापति हारुन रशीद ने कहा कि आरएलएसपी के दो विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर और विधानपरिषद सदस्य संजीव सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र भेजे थे। चौधरी और रशीद ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘विधायकों ने जद (यू) से अनुमोदन के पत्र भी संलग्न किए थे।

उन्हें औपचारिकताओं के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसलिए, उन्हें जद (यू) विधायक माना जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आरएलएसपी के विधायकों ने कुशवाहा के राजग से संबंध खत्म करके महागठबंधन में शामिल होने के निर्णय का विरोध किया था।

उन्होंने घोषणा की है कि वे सत्तारूढ़ गठबंधन में बने रहेंगे और चुनाव आयोग से ‘‘वास्तविक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी’’ के रूप में मान्यता प्राप्त करेंगे। बिहार में लोकसभा चुनावों में राजग को जबरदस्त सफलता मिली है जहां उसने राज्य की 40 सीटों में से एक सीट को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की है। कुशवाहा 2013 तक जद (यू) के साथ थे।

इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मतभेदों के चलते पार्टी और राज्यसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और राजग के साथ जुड़ गये और 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और तीनों पर जीत हासिल की।

हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में आरएलएसपी ने राजद, कांग्रेस और दो अन्य छोटे संगठनों के साथ गठबंधन में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक समता पार्टीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?