लाइव न्यूज़ :

इधर उपेंद्र कुशवाहा ने भेजा पीएम मोदी को इस्तीफा, उधर कांग्रेस ने लपका मौका, कहा- आइए न्यू इंडिया बनाएं

By भाषा | Updated: December 10, 2018 15:03 IST

कुशवाहा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आया है। ,

Open in App

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राजग से अलग होने के फैसले के लिए बधाई दी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा और नीतीश कुमार के किसान, युवा, महिला सुरक्षा, गरीब उत्पीड़न तथा बिहार की जनता की अनदेखी से व्यथित उपेंद्र कुशवाहा जी ने भी मोदी जी को ख़ारिज कर राजग से बाहर जाने का निर्णय लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता को सच बताने के लिए, कुशवाहा जी को मुबारकबाद। आइये, एक नव भारत का निर्माण करें।’’कुशवाहा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया । उनका इस्तीफा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आया है।

रालोसपा के सूत्रों ने बताया कि कुशवाहा ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया है । वे भाजपा नीत राजग से भी अलग होंगे। कुशवाहा के इस कदम से बिहार में राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ सकता है । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल जदयू के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे।

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में होनेवाली एनडीए सहयोगियों की बैठक में भाग नहीं लेने का एलान किया था। उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफा दिये जाने के साथ ही बिहार में राजनीतिक समीकरणों के पुनर्मूल्यांकन की शुरुआत हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा सत्तारूढ पार्टी के प्रमुख सहयोगी भाजपा के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार कई सप्ताह से निशाना साधते रहे हैं।

सीट शेयरिंग के मामले पर अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो से ज्यादा सीट नहीं दिये जाने पर कुशवाहा भाजपा से नाराज चल रहे हैं। वहीं, बिहार में जदयू और भाजपा बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लडने पर सहमति जता चुके हैं। वहीं, रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'कुशवाहा आज भाजपा से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं।'

राहुल गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

इधर, चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह विपक्ष के साथ हाथ मिला सकते हैं। बिहार में राजद और कांग्रेस विपक्ष की मुख्य पार्टियां हैं। इसबीच, रालोसपा के नेता नागमणि ने कहा है कि आज रालोसपा की ओर से बहुत बडा धमाका होगा। जिसमें बिहार झारखंड के तथाकथित बड़े नेताओं की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होने को लेकर जो निर्णय लेंगे वह सर्वमान्य होगा।

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक समता पार्टीबिहारएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?