लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार से तेज प्रताप ने कहा- परिवार वाले जब तक तलाक का समर्थन नहीं करेंगे, घर नहीं लौटूंगा

By भाषा | Updated: November 9, 2018 18:58 IST

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने शादी के छह महीने बाद ही पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए पटना कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर 29 नवम्बर को सुनवाई होने वाली है। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी मई 2018 में हुई थी।

Open in App

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह अभी हरिद्वार में रह रहे हैं और जब तक पत्नी से तलाक के उनके फैसले का परिवार समर्थन नहीं करता है तब तक वह घर नहीं लौटेंगे ।पटना के एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ फोन पर बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन कहा कि वह नयी दिल्ली में भाई के जन्मदिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। तेजस्वी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी बहनों से मिलने गए हैं।राजद नेता तेज प्रताप को अंतिम बार बोधगया में शनिवार को देखा गया था। रांची में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिलकर लौटने के बाद वह वहां एक होटल में रूके थे।तेज प्रताप हाल ही में पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से चर्चा में हैं। छह महीने पहले ही बड़ी धूम धाम से उनकी शादी हुई थी ।तलाक लेने के बड़े बेटे के फैसले से माना जा रहा है कि लालू प्रसाद दुखी हैं।लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। इस समय वह चिकित्सकीय आधार पर रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।तेज प्रताप यादव का विवाह राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ 12 मई को हुआ था। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री है।तेज प्रताप ने कहा, ‘‘हमारे मतभेद में अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। मैंने अपने माता पिता को विवाह संपन्न होने से पहले इस बारे में अवगत करवा दिया था। लेकिन उस वक्त मेरी किसी ने नहीं सुनी और अब भी मेरी कोई नहीं सुन रहा है। जब तक वे मुझसे सहमत नहीं होते हैं तब तक मैं घर कैसे वापस आ सकता हूं।’’ बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप ने उनके वैवाहिक विवाद में नजदीकी संबंधियों, खास कर ससुराल के लोगों द्वारा अदा की गयी भूमिका पर भी नाराजगी जाहिर की।छोटे भाई के साथ बढ़ती नाराजगी संबंधी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं तेजस्वी को अपना आशीर्वाद देता हूं । मेरी कामना है कि वह बिहार का अगला मुख्यमंत्री बने । मैं उसकी तरफ ही रहूंगा और ठीक उसी तरह से उसकी मदद करूंगा जैसे महाभारत में कृष्ण ने अर्जुन की मदद की थी ।’’ इस बीच, पार्टी महासचिव और लालू प्रसाद के विश्वस्त सहयोगी भोला यादव ने पत्रकारों से आग्रह किया है कि ‘‘परिवार के मतभेदों को खबर नहीं बनायें ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लालूजी ठीक नहीं हैं । जो हो रहा है उससे उनका मन और खराब हो रहा है । मीडिया में जिस तरह से चीजों को प्रमुखता दी जा रही है वह उनके लिए पीड़ादायी है ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी इस साल छठ पूजा नहीं करेंगी ।भोला ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उन्होने त्योहार से अलग रहने का निर्णय किया है क्योंकि वह भी ठीक नहीं हैं। लेकिन यह सुनकर किसी प्रकार के निर्णय पर नहीं पहुंचिये।’’ 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ