लाइव न्यूज़ :

राजद सांसद मनोज झा ने किया दावा, झारखंड में भाजपा को हो जाएगा सफाया, बिहार के उपचुनाव में होगी हमारी जीत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2024 16:59 IST

मनोज झा ने दावा किया है कि 23 तारीख को जब झारखंड का चुनाव परिणाम आएगा तो लोगों के(भाजपा) पैर के नीचे की जमीन खिसक जाएगी।

Open in App

पटना: झारखंड में चुनाव प्रचार करने के बाद आज सुबह-सुबह पटना पहुंचे राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बांटने काटने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। पीएम मोदी को तय करना होगा कि वो कैसे देश का निर्माण करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सभी के पीएम नहीं है यह दुख का विषय है।                                                                                                                                                  इसके साथ ही मनोज झा ने दावा किया है कि 23 तारीख को जब झारखंड का चुनाव परिणाम आएगा तो लोगों के(भाजपा) पैर के नीचे की जमीन खिसक जाएगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो योजनाएं लाई है, उसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है और इंतजार कीजिए 23 तारीख को बिहार के उपचुनाव का भी हम लोग यहां भी जीतेंगे। मनोज झा ने झारखंड और उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के जीतने का दावा किया है। 

चुनाव में बुर्का उठाकर मतदान देने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि, पूरे देश में ऐसा माहौल चल रहा है। प्रधानमंत्री को देखना चाहिए कि वो किस तरह के देश का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सबके प्रधानमंत्री नहीं हैं और यह दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बस काटने और बाटने के अलावा कुछ नहीं आता है। 

मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोग देश भर में जहर बो रहे हैं। लेकिन अब जहर का काट मिल गया है। जब 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा तो उनके पैर से जमीन खिसक जाएगी। वहीं पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का अडानी के प्रति स्नेह देख लेने से पता चल जाएगा कि पीएम मोदी के लिए अडानी से बड़ा कोई मित्र नहीं है, उनकी खुद की पार्टी भी नहीं। केवल अडानी और अमित शाह हैं।

टॅग्स :मनोज झाआरजेडीबिहारझारखंड विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"