लाइव न्यूज़ :

'RJD ने बिहार के मुसलमानों को बंधुआ मजदूर बना लिया है', बोले प्रशांत किशोर, कहा अल्पसंख्यकों को कैबिनेट में क्यों दी गई जगह

By भाषा | Updated: November 4, 2022 07:54 IST

ऐसे में प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जोर देकर कहा, ‘‘यदि संसद और राज्य विधानसभा के दोनों सदनों में किसी पार्टी द्वारा सबसे अधिक मुसलमानों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है, तो राजद देश में नंबर एक है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने राजद पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद राज्य के मुसलमानों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार करती है। किशोर ने यह भी सवाल उठाया कि जब भाजपा के ‘‘महागठबंधन’’ वाली सरकार में दो उपमुख्यमंत्री तो अब क्यों नहीं।

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की ‘‘महागठबंधन’’ सरकार में शामिल सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर गुरुवार को निशाना साधते आरोप लगसया कि वह प्रदेश के मुसलमानों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार करती है। 

प्रशांत किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का लगाया आरोप

अपनी जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के पुपरहिया गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘आपको इन लोगों ने बंधुआ मजदुर बना लिया है। आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं। सब कुछ गवां कर भी आप उनको वोट कर रहे हैं, आपको क्या मिला।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के साथ थे तो भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री थे, विधायक 75 थे। राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना।’’ 

राजद के दो ही पैर हैं एम (मुस्लिम) और वाई (यादव)- प्रशांत

इस पर बोलते हुए किशोर ने आगे कहा कि ‘‘राजद के दो ही पैर हैं एम (मुस्लिम) और वाई (यादव)। दूसरा उपमुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि ‘एम’ को बनाओ। उनको भी पता है आप कहां जाएंगे, भाजपा से लड़ाई है रो कर भी आपको उन्हें ही वोट देना पड़ेगा।’’ 

आपको बता दें कि किशोर जो अपने गृह राज्य की 3500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर हैं। इस यात्रा के बाद उन्हें अपने जन सुराज अभियान के एक पूर्ण राजनीतिक दल के रूप में विकसित होने की उम्मीद है, को राजद द्वारा भाजपा द्वारा ‘‘वित्त पोषित’’ होने का आरोप लगाया जाता रहा है। 

भाजपा के ‘बी टीम’ के आरोपों पर क्या बोले प्रशांत

आईपैक कंपनी के संस्थापक और चुनाव प्रचार प्रबंधक के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले किशोर ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से भाजपा से लड़ रहे हैं और ये लोग मुझे भाजपा का ‘बी टीम’ बता रहे हैं। दो महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के बाद राजद सत्ता में आई थी। 

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव को नवगठित महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। तेजस्वी प्रदेश की पिछली महागठबंधन सरकार में भी उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। 

किशोर के बयान पर मुस्लिम राजद विधायक ने क्या कहा

किशोर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जोर देकर कहा, ‘‘यदि संसद और राज्य विधानसभा के दोनों सदनों में किसी पार्टी द्वारा सबसे अधिक मुसलमानों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है, तो राजद देश में नंबर एक है।’’ 

समस्तीपुर से तीसरी बार विधायक रहे शाहीन ने कहा, ‘‘यह कहा जा सकता है कि मुसलमानों को उनकी आबादी के अनुरूप हिस्सा नहीं मिल रहा है लेकिन यह सभी राज्यों और पार्टियों पर लागू होता है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड अन्य सभी की तुलना में बेहतर रहा है।’’ 

केवल मुस्लिम से ही दूसरा उपमुख्यमंत्री क्यों दलित क्यों नहीं-राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन 

उन्होंने अपने दल पर एमवाई (मुस्लिम-यादव) की पार्टी होने के आरोपों पर भी आपत्ति जताई और पूछा, ‘‘क्या लालू जी या तेजस्वी जी ने कभी कहा है कि हम केवल यादवों और मुसलमानों की पार्टी हैं। क्या कोई पार्टी केवल दो सामाजिक समर्थन के साथ चुनाव में खड़ी होती है। एमवाई समूह की बात करना राजद से अन्य सभी वर्गों को दूर करने के लिए एक शरारत है।’’

उन्होंने किशोर के आरोपों को खारिज करते हुए कटाक्ष करते हुए कहा, केवल मुस्लिम से ही दूसरा उपमुख्यमंत्री क्यों होना चाहिए, दलित क्यों नहीं।’ ’  

टॅग्स :प्रशांत किशोरआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर