लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद ने नीतीश सरकार से 10 हजार वर्ग फुट से अधिक जमीन की मांग की, जानें सीएम नीतीश ने क्या कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2021 07:15 IST

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा, ‘‘ विधायकों की संख्या के लिहाज से हम सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमें ऐसे परिसर से काम करना होगा जो ठीक सड़क के पार स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय से कहीं छोटा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि सरकार का दावा है कि उसके पास जमीन नहीं है। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जद(यू)के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार के चिर प्रतिद्वंद्वी हैं। वर्ष 2006 में जमीन आवंटित की गई तथा अब और अधिक अनुरोध पर विचार करने की गुंजाइश नहीं है।

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना स्थित राज्य मुख्यालय का विस्तार करने के लिए नीतीश कुमार सरकार से 10 हजार वर्ग फुट से अधिक जमीन की मांग की है।

इसका खुलासा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किया। साथ ही उन्होंने राजद के अनुरोध पर विचार करने के प्रति राज्य सरकार की अनिच्छा को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ विधायकों की संख्या के लिहाज से हम सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमें ऐसे परिसर से काम करना होगा जो ठीक सड़क के पार स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय से कहीं छोटा है।’’

सिंह ने कहा कि सरकार का दावा है कि उसके पास जमीन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हम पूछना चाहते हैं कि कैसे उसने जद(यू) का कार्यालय, जो पहले छोटा सा ढांचा था- उसे बनाने के लिए सरकारी ढांचों को गिराया गया और अब वह विशाल पैलेस बन गया है।’’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर अलग राय रखते हैं, उन्होंने कहा है कि सब पार्टियों को जमीन अलॉट की जा चुकी हैं, अब जमीन क्या आसमान से आएगा क्या।

राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जद(यू)के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार के चिर प्रतिद्वंद्वी हैं। कुमार ने कहा कि पार्टियों को कार्यालय बनाने के लिए उनके सत्ता में आने के कुछ समय बाद ही वर्ष 2006 में जमीन आवंटित की गई तथा अब और अधिक अनुरोध पर विचार करने की गुंजाइश नहीं है।

पूर्व मंत्री और जद(यू) के सबसे मुखर प्रवक्ता नीरज कुमार, लालू प्रसाद को संबोधित खुले पत्र के साथ सामने आए जिसमें उन्होंने भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि क्यों लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव तब अपनी पार्टी के कार्यालय के लिए अधिक जमीन हासिल करने में असफल रहे जब वह उप मुख्यमंत्री थे और ‘20 महीने तक’ उनके पास भवन निर्माण विभाग था।

नीरज कुमार ने राजद के उस तर्क का भी उपहास उड़ाया जिसमें कहा गया था कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से वह अधिक पाने की हकदार है। जद(यू)नेता ने कहा, ‘‘ राजद को वर्ष 2010 का प्रदर्शन भी याद रखना चाहिए जिसमें वह 243 सदस्यीय विधानसभा में महज 20 से ज्यादा सीटों पर सिमट गई थी। तब क्या उसने अपने हिस्से की जमीन छोड़ने की पेशकश की थी?’’ 

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवजेडीयूतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए