लाइव न्यूज़ :

शिमला: कांग्रेस के दो धड़ों के समर्थक आपस में भिड़े, पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 18, 2019 05:25 IST

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू के समर्थकों के बीच झड़प हुयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

Open in App

कांग्रेस के दो धड़ों के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के मुख्यालय में झड़प हो गई। राज्य इकाई के नये अध्यक्ष के पद भार ग्रहण करने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई। पार्टी के सदस्यों ने बताया कि कुलदीप राठौर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर आयोजित सभा के तुरंत बाद झगड़ा शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू के समर्थकों के बीच झड़प हुयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक घायल की शिकायत पर कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन देर शाम तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

हिमाचल कांग्रेस के नये अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस भवन में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। जो लोग इसमें शामिल थे, उनकी पहचान करने के बाद उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।’’ वीरभद्र सिंह, राठौर, सुखु, कांग्रेस पदाधिकारी रजनी पाटिल और कुछ पार्टी विधायकों की मौजूदगी में वहां झड़प हुई। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर