लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश एम्स ने लंदन के किंग्स कॉलेज के साथ एमओयू किया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:23 IST

Open in App

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से अधिक कारगर तरीके से निपटने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने लंदन के किंग्स कॉलेज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। सोमवार को हुए इस एमओयू के तहत, ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी ने एम्स ऋषिकेश को वर्चुअल आईसीयू संचालित करने व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करने के लिये एक खास सॉफ्टवेयर से सुसज्जित 4जी सपोर्टेड 50 टेबलेट कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं। इन टैबलेट के अंदर सॉफ्टवेयर के जरिये संबंधित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ की सलाह के साथ मरीज की क्वालिटी केयर की जाएगी। एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने बताया कि किंग्स कॉलेज ब्रिटेन में करीब 180 अस्पतालों में 'लाइफ साइंस यूके' नाम से इस तरह की खास सेवायें उपलब्ध करा रहा है। इन विशेषज्ञ सेवाओं की परियोजना ब्रिटेन के शिक्षाविदों, चिकित्सकों व कई कंपनियों ने मिलकर तैयार की है। इस करार के जरिये ई-आईसीयू भी संचालित किए जा सकेंगे। इन टैबलेट में लोडेड प्रोग्राम के जरिये लंदन के किंग्स कॉलेज से आभासीय परामर्श लिया जा सकेगा जिसका लाभ यहाँ गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज को मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार