लाइव न्यूज़ :

Mukesh Ambani: भगवान तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी ने इतने रुपए का दिया दान, हाथियों को खिलाया खाना

By भाषा | Updated: September 16, 2022 16:43 IST

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार की सुबह भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर गए थे। इस दौरान उन्होंने दान दिया और हाथियों को खाना भी खिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देआरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर का दर्शन किया है। दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर में करोड़ों रुपए का दान भी दिया है। इसके बाद वे पूजा में भी शामिल हुए और मंदिर में मौजूद हाथियों को खाना भी खिलाया है।

अमरावती: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपए का दान दिया है। 

शुक्रवार तड़के मंदिर आए थे मुकेश अंबानी

अधिकारी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे। उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे। 

दान में 1.5 करोड़ रुपए का सौंपा चेक

अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। 

अभिषेकम में भाग लिया और हाथियों को खाना भी खिलाया 

तिरुमाला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेकम में भाग लिया जो करीब एक घंटे तक चला। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया है। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीTirupatiरिलायंसReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

क्रिकेटखराब फॉर्म की चर्चाओं के बीच सूर्यकुमार यादव पहुंचे तिरुपति, पत्नी संग किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

क्रिकेटटी20 विश्व कप 2026 से पहले तिलक वर्मा ने वैकुंठ एकादशी पर तिरुपति मंदिर पहुंचे, मांगा आशीर्वाद, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील