लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पीसी चाको को हटाये जाने की मांग को लेकर दिल्ली कांग्रेस में बढ़ी रार, अब नेताओं ने सोनिया गांधी के पाले में फेंकी गेंद

By भाषा | Updated: October 13, 2019 06:00 IST

दिल्ली कांग्रेस: संदीप दीक्षित ने चाको पर उनके व्यक्तिगत पत्र को मीडिया में ‘‘लीक’’ करने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने इस मामले को अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस में मनमुटाव शनिवार को उस समय और बढ़ गया जब एक गुट ने पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी पी सी चाको को हटाये जाने की मांग करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने की मांग की। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजे गए एक पत्र पर 14 जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कथित तौर पर हस्ताक्षर किये है।

दिल्ली कांग्रेस में मनमुटाव शनिवार को उस समय और बढ़ गया जब एक गुट ने पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी पी सी चाको को हटाये जाने की मांग करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने की मांग की। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजे गए एक पत्र पर 14 जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कथित तौर पर हस्ताक्षर किये है।

इस पत्र में चाको के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पांच नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। पत्र की प्रामाणिकता को सत्यापित नहीं किया जा सका है।

मंगत राम सिंघल, किरण वालिया और दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ताओं रमाकांत गोस्वामी और जितेंद्र कोचर ने चाको पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित द्वारा लिखे गये एक व्यक्तिगत पत्र को ‘‘लीक’’ करने का भी आरोप लगाया था।

संदीप दीक्षित ने चाको पर उनके व्यक्तिगत पत्र को मीडिया में ‘‘लीक’’ करने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान ने इस मामले को अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा है। सूत्रों ने बताया कि संदीप दीक्षित द्वारा लिखे गये पत्र में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक मौत के लिए चाको को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर