लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर जयपुर नगर निगम में तैनात राजस्व अधिकारी 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:58 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को ग्रेटर जयपुर नगर निगम के मुख्यालय में तैनात एक राजस्व अधिकारी को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ग्रेटर जयपुर नगर निगम के मुख्यालय में तैनात राजस्व अधिकारी आयोजना (द्वितीय) राहुल कुमार अग्रवाल परिवादी से मकान का पट्टा जारी करने की एवज में कथित रूप से 50 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

उन्होंने बताया आरोपी राजस्व अधिकारी अग्रवाल को शुक्रवार को परिवादी से 30 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया।

सोनी ने बताया कि आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम