लाइव न्यूज़ :

मुहर्रम के जुलूस को रोकने के लिए श्रीनगर के इलाके में प्रतिबंध लागू

By भाषा | Updated: August 19, 2021 11:36 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अबी गुजर इलाके में शिया समुदाय के सदस्यों को अशूरा के मौके पर पारंपरिक जुलूस निकाले जाने से रोकने के लिए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाए। यह मुहर्रम के 10 दिन के शोक का अंतिम दिन है। अधिकारियों ने बताया कि कोठीबाग थाना क्षेत्र के भीतर आने वाले आबी गुजर इलाके में प्रतिबंध लगाए गए हैं और मुहर्रम के 10वें दिन क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर शिया समुदाय के कई लोगों को हिरासत में लिया क्योंकि ये जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे। पारंपरिक मुहर्रम जुलूस आबी गुजर, लाल चौक और डलगेट इलाक़ों से गुजरता था लेकिन 90 के दशक में आतंकवाद के उभार के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया क्योंकि प्रशासन का कहना है कि इसका इस्तेमाल अलगाववादी राजनीति के प्रचार के लिए किया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर