लाइव न्यूज़ :

अनुसूचित जाति-जनजाति कोटा में बढ़ोतरी के बाद कर्नाटक में आरक्षण संबंधी मांग बढ़ी

By भाषा | Updated: October 11, 2022 15:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर अनुसूचित जाति-जनजाति का कोटा बढ़ाने के कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद राज्य में विभिन्न समुदायों की ओर से आरक्षण संबंधी मांग बढ़ने लगी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि सभी समुदायों की आकांक्षाएं हैं और इस मामले में उचित विचार विमर्श के बाद फैसला किया जाएगा।

विभिन्न समुदायों की ओर से आरक्षण की मांग की जा रही है। पंचमसाली लिंगायत समुदय पिछड़ा वर्ग की श्रेणी-2ए (अभी वे श्रेणी 3 बी में हैं) में शामिल किये जाने की मांग कर रहा है, इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल कुरुब समुदाय जनजाति श्रेणी में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा है। वीरशैव-लिंगायत और वोक्कालीग समुदाय केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किये जाने का इच्छुक है।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘प्राकृतिक रूप से सभी की आकांक्षाएं हैं, हमने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति पर पहले ध्यान दिया है। हम (अनुसूचित जाति-जनजाति का कोटा बढ़ाने के प्रावधान को) कानूनी संरक्षण देने पर काम कर रहे हैं।’’

यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से संबंधित मामले पर एक स्थायी पिछड़ा वर्ग आयोग के अलावा विशेषज्ञ भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिशों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर सरकार समय-समय पर उचित निर्णय लेगी।

कर्नाटक सरकार ने गत आठ अक्टूबर को अनुसूचित जाति का आरक्षण 15 से बढ़कर 17 फीसदी और अनुसूचित जनजाति का आरक्षण तीन से बढ़ाकर सात फीसदी करने का फैसल किया था। इसके बाद कर्नाटक सरकार इस बढ़े हुए कोटे को नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भी पहल करेगी।

राज्य में आगामी छह महीनों के अंदर चुनाव होने हैं, इसलिए सरकार के कोटा बढ़ाने के कदम को कुछ लोग राजनीतिक नजरिये से देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी