लाइव न्यूज़ :

आईआईटी रूडकी के शोधार्थियों ने रेडियो पल्सर में अभूतपूर्व बदलाव का पता लगाया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:24 IST

Open in App

देहरादून, सात सितंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के भारतीय और जापानी खगोलविदों के साझा संगठन 'इनपीटीए' ने एक बहुमुखी, संवेदनशील और उन्नत विशालकाय मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (यूजीएमआरटी) की मदद से रेडियो पल्सर में अभूतपूर्व बदलाव का पता लगाया है ।

इनपीटीए या इंडियन पल्सर टाइमिंग एरे को इसी साल इंटरनेशनल पल्सर टाइमिंग ऐरे (आईपीटीए) कंसोर्टियम में भी शामिल किया गया है ।

इस अंतर्राष्ट्रीय सहयोग संगठन का लक्ष्य अब तक पकड़ से दूर रही नैनोहर्ट्ज गुरुत्वाकर्षण तरंगों को पकड़ना है।

आईआईटी रूडकी द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रह्मांड के मुख्य आकर्षणों में एक पल्सर (पल्सेटिंग रेडियो स्टार्स) बहुत घने मृत तारे हैं जो हर तारे के एक घूर्णन पर रेडियो फ्लैश के साथ आकाशीय प्रकाशस्तंभ के रूप में दिखते हैं। अवधि और आकार के लिहाज से इस चमकते रेडियो सिग्नल या पल्स में बेजोड़ स्थिरता दिखती है ।

उनके पल्स के स्थिर आकार को 'फिंगरप्रिंट' के रूप में देखा जाता है और यह घड़ी की तरह बारीक और सटीक पल्स टिक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। नैनोहर्ट्ज गुरुत्वाकर्षण तरंगों का क्षणिक पता लगाने हेतु पल्सरों के समूह के लिए समय के इस टिक को मापना जरूरी है।

नैनोहर्टज गुरूत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने के लिए इनटीपीए रेडियो टेलीस्कोप की मदद से एक पल्सर समूह का निरंतर अवलोकन करता रहता है। इस साल अप्रैल और मई में अनवरत अवलोकन के दौरान इस तारे में फिंगरप्रिंट बदलने का सशक्त साक्ष्य मिला जिससे इसकी लय और घड़ी के व्यवहार में बदलाव आया । इस घटना के बाद परिवर्तनों पर नजर रखने के लिए इनपीटीए टीम ने पल्सर का अवलोकन जारी रखा। यूजीएमआरटी से मिलने वाले लो रेडियो फ्रीक्वेंसी अवलोकन से टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि इस घटना में दिखने वाला परिवर्तन अब तक के प्रयोगों में प्रयुक्त किसी अन्य पल्सर घड़ी से कहीं अधिक बड़ा है।

इन प्रयोगों में अवलोकन का सटीक समय होना आवश्यक है इसलिए इन बदलावों को ध्यान में रख कर नैनोहर्ट्ज गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने में विश्वसनीयता आएगी।

आइआइटी रूडकी के निदेशक प्रोफेसर अजीत चतुर्वेदी ने इस खोज के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के छात्रों ने यूजीएमआरटी की मदद से इस क्षेत्र में बड़ा योगदान देकर मान बढ़ाया है।

उन्होंने आशा जताई कि न्यूक्लियर एस्ट्रोफिजिक्स में मिली वर्तमान सफलता का लाभ अन्य विषयों को भी मिलेगा।

आइआइटी रुड़की के पीएचडी छात्र जयखोम्बा सिंघा ने कहा, 'नैनोहर्ट्ज गुरुत्वाकर्षण तरंगों को जानने की दिशा में नई खोज हमारे शोध की बड़ी उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?