लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के बूस्टर खुराक पर अनुसंधान जारी है : सरकार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक को लेकर अनुसंधान जारी है और इससे जुड़ी प्रगतियों पर नजर रखी जा रही है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि कई अध्ययनों में बूस्टर खुराक के विषय पर गौर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उभरता विज्ञान है और आंकड़े अब भी सामने आ रहे हैं। हम इस विज्ञान पर एनटीएजीआई प्रणाली के माध्यम से सावधानीपूर्वक नजर रख रहे हैं। हम जानते हैं कि कोवैक्सीन ने बूस्टर खुराकों पर अध्ययन किया है और वे परिणाम जल्द ही उपलब्ध होने वाले हैं। हमें यह भी पता है कि रोग प्रतिरोधक खत्म हो सकती है, लेकिन टी-सेल प्रतिरोधक की मौजूदगी बड़ी सुरक्षा है, जिसे ध्यान में रखना होगा।’’

पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम यह भी जानते हैं कि डब्ल्यूएचओ ने इस मामले में स्पष्ट अनुशंसा नहीं की है। स्थिति यह है कि यह उभरने वाला, सीखने वाला चरण है और इस विज्ञान पर हमारी नजर है और भारत में भी इस पहलू पर गौर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो