लाइव न्यूज़ :

मेघालय में फंसे खनिकों तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी हुक, रस्सियों, क्रेन का उपयोग कर रहे हैं

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:39 IST

Open in App

उम्पलेंग (मेघालय), दो जून मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में डायनामाइट विस्फोट के बाद बाढ़ आने से एक अवैध कोयला खदान के अंदर पिछले तीन दिनों से फंसे पांच खनिकों तक बचावकर्मियों ने बुधवार को हुक, रस्सियों और एक क्रेन की मदद से पहुंचने की कोशिश की।

उपायुक्त ई खारमलकी ने कहा कि खनिकों को गड्ढे के नीचे से सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन प्रयास व्यर्थ गए।

उन्होंने कहा, "आज हमारी टीम हुक और रस्सियों के साथ गड्ढे के नीचे तक पहुंचने में कामयाब रही। खनिक कोयला निकालने के लिए खोदे गए कई खड्डों में फंसे हो सकते हैं।"

उम्पलेंग में दुर्घटना स्थल पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के जिला मुख्यालय खलीहरियात से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

घटनास्थल पर मौजूद एक मजिस्ट्रेट ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसडीआरएफ और दमकल सेवा के कर्मियों सहित बचाव दल एक क्रेन का उपयोग करके जल स्तर की गहराई का पता लगाने के लिए सुबह-सुबह गड्ढे में उतरे।

जिलाधिकारी ने कहा, "हमने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को उम्पलेंग में कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने में हमारी सहायता करने की का आग्रह किया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और दमकल सेवा की एक टीम ने सोमवार से अभियान शुरू कर दिया है।"

हालांकि सुबह में बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन बाद में दिन में धूप निकली और अभियान चलाया जा सका।

टीम के एक लीडर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसडीआरएफ और दमकल सेवा के कर्मियों ने पता लगाया कि गड्ढे के अंदर पानी की गहराई लगभग 152 फुट है।

जिला प्रशासन ने गड्ढे की गहराई 500 फुट से अधिक होने का अनुमान लगाया है।

जिला प्रशासन ने कम से कम पांच खनिकों की पहचान की है, जिनमें चार असम से और एक त्रिपुरा से हैं, जो खदान में कहीं फंसे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह