लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:06 IST

Open in App

रायपुर, आठ अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीकाकरण के लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करने का अनुरोध किया है।

बघेल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा ''अब जबकि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो हमेशा की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रबंधन हेतु हमारे युवा देश की युवा पीढ़ी तैयार रहे, ऐसा हम सब सोचते हैं। इसलिए आवश्यक है कि टीकारण के लिये न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सादर अनुरोध।''

मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट तब किया है जब देश के कुछ राज्य और केंद्र सरकार के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रबंधन और टीके की उपलब्धता को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को बयान जारी कर कहा था, ‘‘ऐसे समय में जब देश कोविड-19 संक्रमण की एक नई लहर का सामना कर रहा है। मैं इस तथ्य पर ध्यान देने के लिए लोगों को सतर्क कर रहा हूं कि कई राज्य सरकारें संक्रमण रोकने के लिये उचित कदम उठाने में विफल रही हैं।’’

उन्होंने कहा था कि सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि कई राजनेताओं द्वारा इस बात की मांग करते हुए बयान दिए जा रहे हैं कि सरकार को 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण करना चाहिए या फिर टीकाकरण के लिए न्यूनतम आयु की पात्रता घटा देनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीका उपलब्ध है।

इस पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कहा है कि ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित है, तथा यह डॉक्टर हर्षवर्धन के स्वभाव में नहीं है जिन्हें हम जानते हैं"

सिंहदेव ने कहा है कि यदि परिवार के बड़े इस तरह का बयान देंगे तब इस महामारी के खिलाफ जो समन्वित प्रयास कर रहे हैं वह कैसे संभव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?