लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस हिंसा: पुलिस ने किसान नेताओं समेत 50 लोगों को ताजा नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं समेत 50 लोगों को ताजा नोटिस भेजा है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 44 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों की पहचान की है और उन्हें नोटिस भेजा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस के अनुसार हिंसा के दौरान प्रयुक्त हुए कुछ ट्रैक्टरों की पहचान की गई है और उनके मालिकों को नोटिस भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि नोटिस भेजने में इसलिए समय लग रहा है क्योंकि कई लोग दिल्ली के निवासी नहीं हैं और उनके पते पर पत्र भेजे जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के दल, पंजाब और हरियाणा समेत राष्ट्रीय राजधानी के बाहर कई स्थलों पर जांच कर रहे हैं और हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस उन लोगों की तलाश भी कर रही है जिन्होंने लाल किले पर झंडा लगाया था।

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दल साक्ष्य एकत्र करने के लिए गाजीपुर, लाल किला और आईटीओ भी गए थे।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने गांठ बंधी एक बड़ी सी रस्सी समेत कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

उन्होंने कहा कि रस्सी का इस्तेमाल लाल किले पर चढ़ने के लिए किया गया था।

शनिवार तक पुलिस को जनता से 1,700 वीडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए जिनसे हिंसा से संबंधित जांच में सहायता मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो