लाइव न्यूज़ :

Republic Day: सरकारी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य, गणतंत्र दिवस समारोह में भारी संख्या में आने का निमंत्रण, 26 और 29 जनवरी को जरूर पहुंचे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 16, 2024 17:19 IST

Republic Day: अखबारों में दिए गए विज्ञापन में सिक्योरिटी विग के अनुसार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में इस बार रिकार्ड तोड़ भयानक सर्दी के बीच लोगों को भारी संख्या में आने का निमंत्रण भी दिया जाने लगा है। कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही यह विवाद आरंभ हुआ था जो आज भी जारी है।अखबारों तथा अन्य संचार माध्यमों में विज्ञापन देकर उनमें जोश भरने की कवायद भी।

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के मुख्य समारोह के साथ ही इस बार 29 जनवरी को होने वाले बिटिंग रिट्रिट समारोह में अफसर से लेकर सरकारी चपरासी तक की उपस्थिति अनिवार्य करने का आदेश आ गया है। साथ ही जम्मू में इस बार रिकार्ड तोड़ भयानक सर्दी के बीच लोगों को भारी संख्या में आने का निमंत्रण भी दिया जाने लगा है।

वैसे स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर समारोह स्थलों पर सरकारी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य बनाए जाने संबंधी जारी सरकारी अध्यादेश कोई नया नहीं है। कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही यह विवाद आरंभ हुआ था जो आज भी जारी है।

ऐसे आदेश को सख्ती से लागू करने का कार्य वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की सरकार के दौरान हुआ था जिन्होंने तब स्थानीय विधायकों को भी सख्त ताकिद की थी कि अगर उनके इलाके के सरकारी कर्मचारी अनुपस्थित हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

आजाद के ही मुख्यमंत्रित्व काल में ही आम नागरिकों को गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस सामारोहों की ओर आकर्षित करने के इरादों से मुफ्त सरकारी बसों की व्यवस्था आरंभ हुई थी और अखबारों तथा अन्य संचार माध्यमों में विज्ञापन देकर उनमें जोश भरने की कवायद भी।

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में रिकार्ड तोड़ भयानक सर्दी के बीच प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह में भारी संख्या में लोगों के शिरकत करने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि उन्हें बस सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करना होगा। अखबारों में दिए गए विज्ञापन में सिक्योरिटी विग के अनुसार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

इसमें लोग सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करे। समारोह में आने वाले लोग अपने साथ किसी प्रकार का घातक हथियार, तेजधार हथियार, हैंड बैग, पालीथिन बैग, रेडियो, खिलौने, स्टाप वाच, ज्वलनशील पदार्थ जैसे सिगरेट, माचिस, लाइटर, कैमरा लेकर न आएं। इस बार मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

वे कहते थे कि समारोह में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रवेश द्वार पर जांच होगी, ताकि वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। लोग कतार में स्टेडियम के भीतर प्रवेश करेंगे। सबसे पहले उन्हें मेटल डिटेक्टर लगे गेट से गुजरना होगा।

समारोह के शुरू होने से पूर्व ही लोग स्टेडियम में पहुंच जाएं, ताकि बैठने की व्यवस्था ठीक प्रकार से हो पाए। इस बार मुख्य समारोह जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में होना जिसके मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवसमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर