लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया, तीन राहगीर को लगी चोट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 25, 2022 16:58 IST

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मध्य कश्मीर के हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेनेड पहले ही गिरकर फट गया। गुजर रहे तीन राहगीरों को मामूली चोटें आई हैं।हरेक नाके पर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

जम्मूः गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को भेधते हुए श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया।

ग्रेनेड पुलिस के वाहन से पहले ही कुछ दूरी पर गिरकर फट गया। इससे वहां से गुजर रहे तीन राहगीर घायल हो गए। इस हमले के तुरंत बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मध्य कश्मीर के हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। चूंकि कल गणतंत्र दिवस समारोह है और आतंकी इस दौरान सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं। यही वजह है कि आतंकियों ने पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया लेकिन ग्रेनेड पहले ही गिरकर फट गया।

इससे वहां से गुजर रहे तीन राहगीरों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हमले के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में सघन्न तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हरेक नाके पर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब