लाइव न्यूज़ :

यातायात उल्लंघनों की निगरानी के लिये अद्यतन प्रौद्योगिकी की मांग वाली याचिका पर जवाब तलब

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने यातायात उल्लंघनों की निगरानी और प्रभावी कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के उन्नयन की मांग वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार का रुख पूछा है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने वकील सोनाली करवासरा द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया और प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने का समय दिया।

अदालत ने आठ दिसंबर के अपने आदेश में कहा, “सुविज्ञ वकील (प्रतिवादियों के लिए) जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए समय चाहते हैं। प्रार्थना के अनुसार समय दिया जाता है। सुनवाई की अगली तारीख से पहले जवाबी हलफनामा दायर किया जाए।”

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उल्लंघन का पता लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली अप्रचलित और पुरानी प्रौद्योगिकी के कारण यातायात नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन में कई खामियां हैं।

याचिका में कहा गया, “इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी को मानकीकृत नहीं किया गया है और इसके कारण कई उदाहरण सामने आए हैं, जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए दोषपूर्ण उपकरण और प्रौद्योगिकी के कारण निर्दोषों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। गति सीमा उल्लंघन का पता लगाने वाली प्रौद्योगिकी, शराब के नशे का पता लगाने के लिये सांस की जांच करने वाली प्रौद्योगिकी और रेड लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाली प्रौद्योगिकी बदलते समय के अनुरूप नहीं हैं।”

याचिका में कहा गया है कि प्रौद्योगिकी त्रुटियों के कारण यहां यातायात विभाग द्वारा 2019 में निर्धारित सीमा से अधिक गति के लिए जारी किए गए 1.57 लाख से अधिक चालानों को वापस लिया गया था।

इस मामले में अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos