लाइव न्यूज़ :

विख्यात लोक गायक दपु खान का निधन

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:06 IST

Open in App

जयपुर, 13 मार्च राजस्थान के ख्याति प्राप्त लोक गायक दपु खान का शनिवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दपु खान जोधपुर के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दपु खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘मूमल गीत के लिए विख्यात, लोकवाद्य कमायचा के माहिर दपु खान ने अपने हुनर से प्रदेश के लोक संगीत को देश-विदेश में प्रसिद्धि दिलाई।'’

वहीं भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट किया, ‘‘जैसलमेर के ख्यातनाम अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार दपु खान भाड़ली के निधन की खबर पाकर मन दुखी है। शोक संतप्त परिवारजनों एवं उनके सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'’

पूनियां के अनुसार जैसलमेर के गड़ीसर तालाब के किनारे बैठकर 'मूमल' और 'पधारो म्हारे देस' जैसे अनेक गीत-संगीत सुनाने वाले दपु खान का स्मरण सदैव रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच