लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की खुली खरीद पर नहीं है कोई नीति, 2 हजार का इंजेक्शन बिक रहा है 10 से 12 हजार में

By एसके गुप्ता | Updated: April 22, 2021 20:17 IST

केन्द्र सरकार ने वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर की कमी की खबरों के बीच बुधवार को बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की उत्पादन क्षमता को मौजूदा प्रतिमाह 38 लाख शीशियों से बढ़ाकर 74 लाख शीशी किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र ने यह भी कहा कि 20 अतिरिक्त उत्पादन इकाइयों को भी मंजूरी दे दी गई है।सरकार की ओर से इस संबंध में निर्माताओं को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।मौजूदा प्रतिमाह 38 लाख शीशियों से बढ़ाकर 74 लाख शीशी करने के प्रयास जारी हैं।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी से पीड़ित लोग खुले बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में खरीद रहे हैं।

 

इसकी वजह यह है कि रेमडेसिविर खरीद को लेकर यह तो कहा जा रहा है कि अस्पताल के पर्चे पर कैमिस्ट यह इंजेक्शन देगा। लेकिन मेडिकल स्टोर से यह दवा गायब है। ऐसे में दवा मिलेगी कैसे? नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टास्क फोर्स के चेयरमैन डा. वीके पॉल से जब लोकमत ने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि इंजेक्शन अस्पतालों में ही मिले और मेडिकल स्टोर तक लोगों को न जाना पड़े इस नीति पर काम चल रहा है।

सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बढ़ाने के लिए हाल ही में उनके साथ तीन दिन पहले बैठक की थी। जिसमें उत्पादन को 1.5 लाख शीशी प्रतिदिन से बढ़ाकर 3 लाख शीशी उत्पादन करने का लक्ष्य अगले 15 दिनों में दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जब यह जानकारी मांगी गई कि क्या सरकार की ओर से कोई निर्देश है कि जिला मजिस्ट्रेट अस्पतालों के आग्रह पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति कराएंगे।

क्या कोई ऐसा आदेश सरकार ने दिया है तो केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि कुछ राज्यों ने मौखिक तौर पर ऐसी व्यवस्था बनाई है। लेकिन केंद्र की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल घरेलू उपयोग के लिए बिल्कुल नहीं है।

यह इंजेक्शन अभी तक मेडिकल स्टोर पर मिल रहा है और कालाबाजारी करने वालों पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें छापेमारी की कार्रवाई भी कर रही हैं। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल ने कहा कि चिकित्सकों को सलाह दी गई है कि वह 8 से 10 फीसदी मामलों में ही रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने का परामर्श रोगी को दें।

क्योंकि यह इंजेक्शन जीवन रक्षक नहीं है। इसकी पुष्टि डब्ल्यूएचओ की स्टडी में भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन पहले 1.5 लाख शीशी प्रतिदिन हो रहा था। भारत से 100 देशों को इस इंजेक्शन का निर्यात हो रहा था। देश की सात फार्मा कंपनियां इसका उत्पादन कर रही हैं।

सभी कंपिनयों से कहा है कि उत्पादन 26 लाख शीशियों से बढ़ाकर क्षमता अनुरूप 40 लाख शीशियों तक लाया जाए और उसके बाद महीने भर में 76 लाख शीशियों या यूनिट तक इसे पहुचाएं। इसके लिए नए प्लांट शुरू करने की भी मंजूरी दी गई है।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी