लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन कानून विवाह के साथ साथ सह-जीवन संबंध पर भी लागू, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अंतरधार्मिक युगल की पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की अपील खारिज की, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 17:59 IST

उल्लेख करना उचित है कि उत्तर प्रदेश गैर कानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 पांच मार्च, 2021 को प्रभावी हुआ जिसके बाद अंतरधार्मिक युगल के लिए इस कानून के प्रावधानों के मुताबिक धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता ने ‘‘धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन नहीं किया है।” धर्म परिवर्तित नहीं कराएगा या ऐसा कराने का प्रयास नहीं करेगा।विवाह के पंजीकरण के लिए सक्षम अधिकारी के पास ऑनलाइन आवेदन किया है जो कि लंबित है।

प्रयागराजः हिंदू-मुस्लिम युगल को उनके जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा देने की मांग खारिज करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि धर्म परिवर्तन कानून विवाह के साथ साथ सह-जीवन संबंध पर भी लागू होता है। न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल ने एक अंतरधार्मिक युगल की पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। दोनों ने अभी तक धर्म परिवर्तन कानून की धारा आठ और नौ के प्रावधानों के तहत आवेदन नहीं किया है। अदालत ने कहा, “यहां यह उल्लेख करना उचित है कि उत्तर प्रदेश गैर कानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 पांच मार्च, 2021 को प्रभावी हुआ जिसके बाद अंतरधार्मिक युगल के लिए इस कानून के प्रावधानों के मुताबिक धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

मौजूदा मामले में दोनों में से किसी भी याचिकाकर्ता ने ‘‘धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन नहीं किया है।” इस अधिनियम की धारा 3 (1) के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति बहका कर, जबरदस्ती, अनुचित प्रभाव, दबाव, लालच या अन्य किसी धोखाधड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से धर्म परिवर्तित नहीं कराएगा या ऐसा कराने का प्रयास नहीं करेगा।

मामले के तथ्यों के मुताबिक, दोनों याचिकाकर्ता वयस्क हैं और एक दूसरे से प्रेम होने के बाद इन्होंने एक जनवरी, 2024 को आर्य समाज रीति के अनुसार विवाह किया और विवाह के पंजीकरण के लिए सक्षम अधिकारी के पास ऑनलाइन आवेदन किया है जो कि लंबित है।

हालांकि, इन्होंने गैर कानूनी धर्म परिवर्तन रोधी अधिनियम की धारा आठ और नौ के प्रावधानों के मुताबिक धर्म परिवर्तन के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। अदालत ने पांच मार्च को दिए अपने निर्णय में कहा, “यदि कानून के प्रावधानों में अस्पष्टता होती है तो निश्चित तौर पर अदालतों को उन प्रावधानों की व्याख्या करने का अधिकार है, लेकिन उपरोक्त कानून में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि परिवर्तन ना केवल अंतर-धार्मिक विवाहों के मामले में आवश्यक है, बल्कि विवाह की प्रकृति के संबंध में भी यह आवश्यक है।”

टॅग्स :Allahabad High CourtLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप