लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया को मिली राहत, कोर्ट ने बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2023 17:17 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम राहत दी है। वह 3 जून को अपनी बीमार पत्नी से मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी हैमनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से बाहर आकर मिल सकते हैंहाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया को अंतरिम राहत दी है यानी अब वह अपनी पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं।

दरअसल, पूर्व उपमुख्यमंत्री की पत्नी बीमार हैं और मनीष सिसोदिया कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें 3 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है और मनीष सिसोदिया की पत्नी की कल मेडिकल रिकॉर्ड भी मांगा है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सख्ती से कहा है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी से नहीं मिल सकते। इसके साथ ही उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल करने या मीडिया से बातचीत करने की भी अनुमति नहीं होगी। 

हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए मनीष सिसोदिया की जमानत का फैसला सुरक्षित रख लिया। तीन दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोप गंभीर बताते हुए सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 

सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने नौ मार्च को इसी मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को शराब नीति लागू की, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे खत्म कर दिया। कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर आप के वरिष्ठ नेता की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच की जा रही है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण