लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:45 IST

Open in App

असम सरकार ने बुधवार को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान लागू प्रतिबंधों में छूट प्रदान की। यहां रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि को कम किया गया है और छह सितंबर से कुछ निश्चित श्रेणी के विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के परामर्श से असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा तैयार किए गए निर्देशों की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी कार्यस्थल और सरकारी एवं निजी कार्यालय अपने सामान्य समय में काम के काम करेंगे किंतु वे रात के आठ बजे के बाद नहीं खुलेंगे। महंत ने कहा कि राज्य में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले यह रात आठ बजे से ही प्रभावी हो जाता था। नए दिशा निर्देशों के अनुसार स्नातकोत्तर, स्नातक, उच्च माध्यमिक, नर्सिंग और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को छह सितंबर से कक्षा में प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद रहने की अनुमति दी गई है। लेकिन इनमें वैसे ही विद्यार्थी होंगे जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली हो। राज्य में सिनेमाघर बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकिफायती दवाओं से आसान होता इलाज

स्वास्थ्यइंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बेड नहीं मिला?, जदयू विधायक आदित्य कुमार ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- 2400 नए बेड जल्द

स्वास्थ्यInternational Epilepsy Day: मिर्गी- दौरे कुछ पलों के, पीड़ा जीवनभर की

स्वास्थ्यनिमेसुलाइड की 100 मिग्रा से अधिक की मौखिक खुराक पर बैन?, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos