लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में मारे गये पत्रकार दानिश सिद्दीकी के परिजनों ने कहा, किताब 'हम देखेंगे' से कोई वास्ता नहीं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2022 21:16 IST

प्रोफेसर अख्तर सिद्दकी का कहना है कि किताब 'हम देखेंगे' से उनका या उनके मृत बेटे दानिश सिद्दीकी का कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश ने एक पत्रकार के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता और अखंडता को हमेशा बनाए रखाशाहीन बाग विरोध प्रदर्शन को भी दानिश ने पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से कवर किया थाअफगानिस्तान में तख्तापटल कवर करने गये दानिश की 16 जुलाई 2021 को तालिबानियों ने हत्या कर दी थी

दिल्ली: रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के परिवार ने दिल्ली के जामिया नगर गफ्फार मंजील स्थित अपने आवास से मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि विवादित रूप से सीएए प्रदर्शन से संबंधित किताब 'हम देखेंगे' से उनका या उनके मृत बेटे दानिश सिद्दीकी का कोई संबंध नहीं है।

अफगानिस्तान में तालिबानी हिंसा के शिकार हुए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विवादित किताब के लेखकों मोहम्मद मेहरबान और आसिफ मुज्तबा मीडिया में जो दावा कर रहे हैं कि उनके इस किताब के प्रोजेक्ट में दानिश सिद्दीकी शामिल थे, वो पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा है।

इसके अलावा सिद्दीकी के परिवार का यह भी कहा है कि किताब में दानिश का नाम जोड़ने के लिए उनसे किसी ने कोई अनुमति नहीं ली है।

दानिश के पिता प्रोफेसर अख्तर सिद्दकी ने अपने बयान में कहा है कि हम स्पष्ट तौर से बताना चाहते हैं कि दानिश ने एक पत्रकार के रूप में अपने जीवन और करियर के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता और अखंडता को बनाए रखा। उसने कभी भी उसे पार करने की कोशिश नहीं की।

अख्तर सिद्दकी ने कहा कि शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन को भी दानिश ने पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से कवर किया था। किताब में प्रदर्शित झूठे दावे के कारण दानिश की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, जो काफी दुखी करने वाले हैं और इसके लिए सीधे तौर पर किताब के लेखक जिम्मेदार हैं।

दरअसल, मोहम्मद मेहरबान और आसिफ मुज्तबा नाम के दो लेखकों ने 'हम देखेंगे' नाम से एक फोटो बुक प्रकाशित की थी। जिसमें 12 दिसंबर, 2019 से 22 मार्च, 2020 तक के बीच शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान ली गई 223 तस्वीरों को शामिल किया गया है। इस किताब के माध्यम से लेखकों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को दिखाने का प्रयास किया है। 

मालूम हो कि जामिया मिलिया इस्लामिया के एमसीआरसी से साल 2007 में जनसंचार में एमए करने वाले दानिश सिद्दीकी अमेरिकी समाचार एंजेंसी रॉयटर्स से जुड़े थे और मुंबई में एजेंसी के फोटो जर्नलिस्ट थे।

अफगानिस्तान में तख्तापटल के समय उसे कवर करने गये दानिश की 16 जुलाई 2021 को तालिबानी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। वहीं दानिश सिद्दकी के पिता अख्तर सिद्दकी देश के जानेमाने शिक्षाविद हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया में शिक्षा संकाय के डीन रहे हैं। 

टॅग्स :CAAशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामियाJamia Millia IslamiaJamia University
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में दो छात्रों गुटों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात

भारतWaqf Amendment Bill: जामिया यूनिवर्सिटी में बढ़ाई गई सुरक्षा; संसद में वक्फ बिल के पास होने पर लिया गया फैसला

भारतJamia Millia Islamia: जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ना हुआ महंगा, सभी कोर्सों की फीस 41% बढ़ी

भारतVIDEO: जामिया मिलिया के छात्रों ने CAA विरोधी प्रदर्शन के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया, लगे इस्लामिक और 'आजादी' के नारे

भारतमोहनदास पई ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गैर-मुस्लिमों के कथित उत्पीड़न की तीखी आलोचना की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?