लाइव न्यूज़ :

REET Result 2021: रीट परीक्षा के नतीजे जारी, ये है डायरेक्ट लिंक, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 10:42 IST

REET Result 2021: रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था। नतीजे आधिकारिक बेबसाइट www.reetbser21.com पर जाकर देखे जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के नतीजे मंगलवार सुबह जारी कर दिए गए।रीट परीक्षा से पहले पेपर लीक होने के विवाद के बीच बोर्ड ने जारी किए नतीजे।रीट परीक्षा के जरिए राजस्थान में शिक्षकों के 31 हजार पदों पर भर्ती किया जाना है। 

जयपुर: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट, REET Exam Result)-2021 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे मंगलवार को सुबह 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए। रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक बेबसाइट www.reetbser21.com पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रीट परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था। ये परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पाली में आयोजित हुई थी।

वहीं, रीट आंसर-की 23 अक्टूबर को जारी की गई थी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 26 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के जरिए राज्य में शिक्षकों के 31 हजार पदों पर भर्ती किया जाना है। 

रीट परीक्षा रिजल्ट: पेपर लीक विवाद के बीच नतीजे जारी

रीट परीक्षा से पहले पेपर लीक की बात भी सामने आई थी। इस संबंध में जांच अभी जारी है। हालांकि, विवाद के बीच ही बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं।

पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी. पी. जारोली पर रीट के पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है। भाजपा नेता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। 

REET Exam Result: डायरेक्ट लिंक, अपना रिजल्ट करें चेक

इस परीक्षा के लिए राजस्थान में सभी 33 जिलों में कुल 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वहीं, करीब 16.51 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

राज्य के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या करीब ढाई लाख से अधिक थी। पहली पाली में लेवल टू (कक्षा 6 से 8) के लिए सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और लेवल वन (पहली से 5वीं) के लिए परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी।

रीट परीक्षा क नतीजे आप reetbser21.com पर जाकर देख सकेंगे। आप  https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर भी जा सकते हैं।

टॅग्स :राजस्थानएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत