लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक सीमा और नियंत्रण रेखा पर रेड अलर्ट जारी, पाकिस्तान ड्रोन विमानों से कर सकता है घुसपैठ

By भाषा | Updated: September 26, 2019 21:02 IST

जाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि 10 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम जीपीएस संचालित ड्रोन विमानों ने हथियार एवं गोला-बारूद तथा जाली मुद्रा गिराने के लिए पाकिस्तान से सात से आठ उड़ान भरी। ड्रोन विमानों से गिराए गए ये हथियार पंजाब के तरनतारन जिले से बरामद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पानी वाले क्षेत्रों में भी गश्त कर रहे हैं।बल ने पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए चिनाब नदी में जल गश्ती दल भी तैनात कर दिए हैं।

पंजाब में हथियार गिराने के लिए पाकिस्तान द्वारा चीनी ड्रोन विमानों के इस्तेमाल पर गंभीर रुख अपनाते हुए सेना और बीएसएफ ने समूची भारत-पाक सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है और सरहद पर तैनात सैनिकों एवं निगरानी चौकियों से भविष्य में किसी ऐसी दूसरी घुसपैठ पर कड़ी नजर रखने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि 10 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम जीपीएस संचालित ड्रोन विमानों ने हथियार एवं गोला-बारूद तथा जाली मुद्रा गिराने के लिए पाकिस्तान से सात से आठ उड़ान भरी। ड्रोन विमानों से गिराए गए ये हथियार पंजाब के तरनतारन जिले से बरामद हुए।

सेना और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों तथा निगरानी चौकियों से अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू कश्मीर के जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में सर्वोच्च स्तर की सतर्कता बरतने को कहा गया है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा, ‘‘आतंक फैलाने के लिए भारत में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भेजने के लिए पाकिस्तान का यह नया तरीका है। हमने अपने बलों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन विमानों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सक्रिय कर दिया है।’’

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहरेदारी करने वाले बीएसएफ ने अपनी ‘ऑब्जर्वेशन पोस्ट’ (निगरानी चौकियों) और ‘लिसनिंग पोस्ट’ (दुश्मन की गतिविधि की खुफिया जानकारी हासिल करने वाली चौकियों) को अलर्ट कर दिया है। बीएसएफ के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पानी वाले क्षेत्रों में भी गश्त कर रहे हैं और बल ने पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए चिनाब नदी में जल गश्ती दल भी तैनात कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे भारतीय नभक्षेत्र में घुसने वाले किसी भी ड्रोन को तुरंत मार गिराएं। सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और राजौरी जिलों में पर्वतीय घाटी क्षेत्रों और जल क्षेत्रों में अपनी गश्त बढ़ा दी है।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की घुसपैठ और हथियार गिराने के लिए ड्रोन विमानों के इस्तेमाल की पाकिस्तान की योजना के मद्देनजर एलओसी पर सैनिक उच्च स्तर के हाई अलर्ट पर हैं। बुधवार को सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा था कि भारतीय सशस्त्र बल इस तरह के उपकरणों की पहचान करने में सक्षम हैं और भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले किसी भी ड्रोन को मार गिराया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तान और जर्मनी में स्थित एक आतंकी समूह द्वारा समर्थित ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स’ के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसने कहा कि आतंकी समूह पंजाब और आसपास के राज्यों में सिलसिलेवार हमले करने की योजना बना रहा था।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस विंग के अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए ड्रोन विमानों का इस्तेमाल किया गया था। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप