लाइव न्यूज़ :

UP पंचायत सहायक/ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट, जानिए आगे की प्रक्रिया

By वैशाली कुमारी | Updated: August 31, 2021 19:09 IST

5 सितंबर तक पंचायत सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की मेरिट लिस्ट जारी होने की सम्भावना है। आपको बता दें कि यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमेरिट के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन 5 सितंबर तक पंचायत सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की मेरिट लिस्ट जारी होने की सम्भावना है

उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ डाटा एंट्रर ऑपरेटर के 58 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी इसकी मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार हैं। प्रत्येक ब्लाक में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है। इसके लिए जिला अधिकारियों द्वारा हर ब्लॉक में चयन कमेटी बनाई जा चुकी है।

5 सितंबर तक पंचायत सहायक/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की मेरिट लिस्ट जारी होने की सम्भावना है। आपको बता दें कि यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2021 के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए 4 से 7 अगस्त तक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गये थे।

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक के पदों पर नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य रूप से ये 5 काम करने होंगें-

• ग्राम सचिवालय और पंचायत कार्यालय को संचालित करना होगा।

• पंचायत के सालाना कार्य योजना का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

• उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभार्थियों से सम्बंधित सूचना ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

• इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने ग्राम पंचायत के इंटरनेट से जुड़े अन्य कार्य भी करने होंगे।

टॅग्स :नौकरीउत्तर प्रदेशPanchayatPanchayat Samiti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप