लाइव न्यूज़ :

बंगाल के आसनसोल, बांकुड़ा में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:09 IST

Open in App

कोलकाता, 30 सितंबर पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बांकुड़ा में पिछले 24 घंटों में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वहीं मूसलाधार बारिश की वजह बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर झारखंड और बिहार की ओर बढ़ गया है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है और इसके बाद मौसम के बेहतर होने की उम्मीद है। कार्यालय ने एक बुलेटिन में बताया कि पश्चिम बर्दवान के आसनसोल में बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे में 434.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बांकुड़ा जिला मुख्यालय के शहर बांकुड़ा में इस अवधि में 354.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने बताया, “आसनसोल और बांकुड़ा में अब तक दर्ज की गई बारिश इतिहास में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा है। ” उसने कहा कि आसनसोल में 27 जुलाई 2018 को 192 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं बाकुड़ा में 22 जून 1922 में 292.4 मिमी बारिश हुई थी।

दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार से भारी बारिश का कारण बने कम दबाव का क्षेत्र बृहस्पतिवार दोपहर को उत्तर झारखंड और उससे सटे बिहार की ओर बढ़ गया।

कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई है। उसने बताया कि दुर्गापुर में 200 मिमी, पुरुलिया में 170 मिमी, कंगसाबाती में 140 मिमी और फुलबेरिया में 110 मिमी वर्षा हुई है।

उसके मुताबिक, इस अवधि में कोलकाता में 21.7 मिमी बारिश हुई है। मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और दक्षिण और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में शनिवार और रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी