लाइव न्यूज़ :

नई टीम पर बंगाल भाजपा में बगावत, मुकुल रॉय को शामिल करने और खुद को हटाने से नाराज राहुल सिन्हा

By स्वाति सिंह | Updated: September 27, 2020 07:24 IST

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राहुल सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''योद्धा के रूप में 40 साल भाजपा की सेवा की और फल ये मिला कि आज तृणमूल नेताओं को शामिल करने के लिए मुझे इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा की टीम में बदलाव को लेकर बंगाल प्रदेश भाजपा में बगावत हो गई है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांगे्रेस से पार्टी में में शामिल हुए मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की टीम में बदलाव को लेकर बंगाल प्रदेश भाजपा में बगावत हो गई है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांगे्रेस से पार्टी में में शामिल हुए मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. लेकिन, इससे बंगाल भाजपा के नेता राहुल सिन्हा ने बगावत कर दी है और दो हफ्ते में फैसले का ऐलान किया.

राहुल सिन्हा के पास पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का पद था. उन्हें इस पद से हटा दिया गया है. कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राहुल सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''योद्धा के रूप में 40 साल भाजपा की सेवा की और फल ये मिला कि आज तृणमूल नेताओं को शामिल करने के लिए मुझे इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया. इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता. मैं दो हफ्तों के भीतर अपने नए फैसले का ऐलान करूंगा.''

बाहर से आए नेताओं को प्राथमिकता देते हुए बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से मोर्चा लेने में अग्रणी भूमिका निभा रहे मुकुल रॉय को उपाध्यक्ष बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है.

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक के करीबी रहे जय पांडा को उपाध्यक्ष बनाया गया है. झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी जगह मिली है, जो कभी लालू यादव की करीबी थीं.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम