लाइव न्यूज़ :

रियासीः सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी, पुलिसकर्मी घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 4, 2023 20:44 IST

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि दो आतंकवादी तुली इलाके में गली सोहाब गांव में छिपे हुए थे जिनमें से एक को मार गिराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआधार पर ये मुठभेड़ शुरू हुई। तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना ऑपरेशन चला रही है।

जम्‍मूः जम्मू संभाग के रियासी जिले के चसाना के पास सोमवार सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक एक आतंकी मारा गया है। साथ ही एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को इनपुट मिली थी।

जिसके आधार पर ये मुठभेड़ शुरू हुई। चसाना के तुली इलाके में गली सोहाब में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना ऑपरेशन चला रही है। एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भेज दिया है। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि दो आतंकवादी तुली इलाके में गली सोहाब गांव में छिपे हुए थे जिनमें से एक को मार गिराया गया है।

पुलिस को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद आज दोपहर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी और दूसरे आतंकवादी को मार गिराने के प्रयास जारी हैं। बता दें कि इससे पहले बीते जुलाई के महीने में भी सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि पुंछ के सिंधरा इलाके में पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। संयुक्त अभियान सुरनकोट बेल्ट के सिंधारा शीर्ष क्षेत्र में शुरू किया गया, जिसके बाद गोलीबारी हुई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर