लाइव न्यूज़ :

एक दिन में पांच लाख तक कोविड मामलों से निपटने के लिए तैयार हैं:सरकार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक दिन में पांच लाख तक कोविड मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को तैयार किया है। हालांकि, जोर दिया कि इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में इतनी भारी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आएंगे।

संक्रमण के मामलों में संभावित वृद्धि के मद्देनजर भारत की तैयारियों का विवरण साझा करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों के लिए देश में 8.36 लाख बिस्तर उपलब्ध हैं और इसके अलावा कोविड-19 देखभाल केंद्रों में करीब 10 लाख (9,69,885) पृथक-वास वाले बिस्तर उपलब्ध हैं।

पॉल ने कहा कि इसके अतिरिक्त 4.86 लाख ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तर और 1.35 लाख आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, '' संक्रमण के मामलों की संख्या कम है लेकिन तैयारियां कम नहीं हैं। यह दैनिक मामलों से निपटने के लिए मजबूत और सतत हैं। यह राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा शानदार कार्य है जिसे काफी हद तक केंद्र सरकार की भागीदारी के साथ निजी क्षेत्र का सहयोग प्राप्त है।''

पॉल ने कहा कि अब 1,200 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं और देश में कोई भी ऐसा जिला नहीं हैं जहां इस तरह का संयंत्र नहीं हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी संभावित ऑक्सीजन किल्लत के संकट से बचाव के लिए देशभर में करीब 4,000 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार संक्रमण के मामलों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम